logo

जलती चिता छोड़ बिटिया गयी थी परीक्षा देने, अब बैंक पीओ बन पिता को दी श्रद्धांजलि

7166news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
कोडरमा जिले में एक बेटी ने पिता के सपने को साकार कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कोडरमा की साक्षी श्रीवास्तव (Sakshi Srivastava ) का केनरा बैंक (Canara Bank) में पीओ के पद पर चयन हो गया है। दरअसल जिस दिन साक्षी की परीक्षा थी उस दिन वह अपने पिता की जलते शव को छोड़कर परीक्षा देने गयी थी।  

परीक्षा पास कर पिता को श्रद्धांजलि
उस विपरीत परिस्थिति में भी साक्षी ने परीक्षा दी और पिता के सपने को साकार किया। बता दें कि पहले ही प्रयास में साक्षी ने यह सफलता हासिल कर ली। बैंक पीओ (P O ) बनकर साक्षी श्रीवास्तव ने अपने पिता शैलेंद्र लाल को श्रद्धांजलि दी है। 

ये भी पढ़ें.....

छोटी बेटी ने दी थी शैलेंद्र लाल को मुखाग्नि
दिवंगत शैलेंद्र लाल की तीन बेटियां है। साक्षी श्रीवास्तव की बड़ी बहन स्नेहा श्रीवास्तव भी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) में पीओ पद पर कार्यरत है। अब साक्षी भी बैंक पीओ बन गयीं है। साक्षी की छोटी बहन ने 27 फरवरी को अपने पिता को मुखाग्नि दी थी। साक्षी ने डीएवी से 12वीं की पढ़ाई की है। रांची के संत जेवियर कॉलेज (Sant Xavier College) से उन्होंने मैथ्स ऑनर्स (Maths honors) किया है। 

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी
साक्षी प्रतियोगिता परीक्षा ( Competitive exam)  की तैयारी कर रही थी। जिस दिन बैंक की परीक्षा थी उसी दिन साक्षी के पिता का निधन हो गया था। उस विपरीत परिस्थिति में भी साक्षी ने परीक्षा दी और पिता के सपने को साकार किया। साक्षी का परिवार ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी उसकी मेहनत, समर्पण और लगन की तारीफ कर रहे हैं।