द फॉलोअप टीम, रांचीः
पत्रकार जगत में जिस घड़ी का सबको बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आ गई है। रांची प्रेस क्लब चुनाव का परिणाम आ गया है। प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष संजय मिश्रा चुने गये हैं। संजय मिश्रा, अखिलेश सिंह को हराकर अध्यक्ष चुने गये। अखिलेश सिंह ने संजय मिश्रा को जबरदस्त टक्कर दिया। बता दें कि रविवार 26 दिसंबर को रांची प्रेस क्लब चुनाव हुआ था। आज करीब 11 बजे के बाद मतगणना शुरू किया गया था।

उपाध्यक्ष पद पर पिंटू दूबे
इधर प्रेस क्लब के नये उपाध्यक्ष पिंटू दूबे चुने गये हैं। पिंटू को दुबे को 193 वोट मिले हैं वहीं दूसरे नंबर पर कुमार जयशंकर 192 वोट के साथ रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर रही। पिंटू और जयशंकर के बीच 2 वोटों का अंतर था। इसके बाद दोबारा वोटों की गिनती कराई गई, जहां एक वोट से पिंटू दुबे ने जीत दर्ज की।
