द फॉलोअप टीम, खूंटी:
खेल की दुनिया में झारखंड से एक ओर खबर सामने आ रही है। आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही झारखंड के कई खिलाड़ियों का चयन ओलिंपिक के लिए हुआ था। अब झारखंड के सात खिलाड़ियों का चयन सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। देहरादून में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 4 व 5 अक्टूबर को झारखंड के खिलाडी खेलते दिखेंगे। सभी सातों खिलाड़ी स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रामगढ़ में आयोजित राज्य सीनियर कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं।

इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन
खूंटी जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सह प्रशिक्षक हेजाज असदक ने बताया कि पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में शीतल टोपनो कुमिते और रोबर्ट होरो काता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं महिला वर्ग के व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में आभा भेंगरा कुमिते और निराली गुड़िया काता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। टीम प्रतिस्पर्धा में संतोष गोस्वामी, सुकेश कंडुलना व रोबर्ट होरो जिले का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों ने हासिल किया है पदक
हेजाज असदक ने यह भी कहा कि रामगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इनके अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। खूंटी जिले के कराटे खिलाड़ी अब सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नेशनल खेलने वाले 4 ने खिलाड़ी व्यक्तिगत व तीन खिलाड़ी टीम प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

बैटमिंटन में खिलाडियों की खोज जारी
खूंटी जिला बैडमिंटन संघ की बैठक में एक और निर्णय लिया गया है। 0कहा गया है कि जिले में बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों की तलाश के लिए जल्द ही प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला संघ के सचिव शशि पांडे ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अच्छी प्लेटफार्म देना है ताकि खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। खूंटी जिला संघ के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टेट बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष रवि शेखर सिंह और जमशेदपुर जिला संघ के सौरभ झा भी शामिल थे।