logo

राजस्थान : दिव्यांग नाबालिग किशोरी से हैवानियत, अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद फ्लाईओवर से नीचे फेंका

557eca0b-798a-4c1c-a44a-27e8f2c31da0.jpg

द फॉलोअप टीम, अलवर: 

राजस्थान के अलवर में अज्ञात अपराधियों ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक विकलांग नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना हुई है। लड़की अलवर में तिजारा फ्लाईओवर के नीचे गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिली। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुटी है। 

प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
जिले के एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा कि जब हमने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया तो पता चला कि उसके निजी अंगों से बहुत खून बह रहा है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुटे हैं। घटना के पीछे जो भी लोग हैं उनको बहुत जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला बुधवार देर रात का है। 
 

डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
राजस्थान सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया है। वो अब खतरे से बाहर है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जायेगा। 

डॉक्टरों ने घटना पर क्या बताया
मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी के साथ हैवानियत की कई है। उसका रेक्टम डिसलोकेट हो गया है। चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिये उसे ठीक किया है। कहा जा रहा है कि छह से सात महीने बाद फिर से ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी।