logo

रांची में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी की हांफते - हांफते मौत!

10793news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:


रांची में चलती ट्रेन में एक यात्री से मोबाइल छीनकर भागना एक अपराधी को काफी महंगा पड़ गया। अपराधी चलती ट्रेन से कूदने के बाद तो सुरक्षित था लेकिन उसके बाद में दौड़ते - दौड़ते उसकी मौत हो गई। शख्स ने रेलवे कर्मचारी दीपक केरकेट्टा का मोबाइल छीना था। मोबाइल छीनने के बाद शख्स ट्रेन से कूद गया औऱ भागने की कोशिश कर रहा था। 


चलती ट्रेन से मोबाइल छीन कर भागा था
रांची अरगोड़ा थाना में हजारीबाग के रहने वाले रेलवे कर्मचारी दीपक केरकेट्टा ने एक आवेदन दिया है। लिखित आवेदन में दीपक ने बताया है कि वो रेलवे में ग्रुप डी के पद पर टांगरबसली में पदस्थापित है। हर दिन की तरह अरगोड़ा से टांगरबसली जाने के लिए उसे ट्रेन पकड़ी। ट्रेन जैसे ही खुली एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल छीनकर ट्रेन से कूदकर भागने लगा। दीपक ने बताया है कि उसके बाद वह भी उस अज्ञात व्यक्ति के पीछे उसे पकड़ने के लिए भागने लगा। 

भागते-भागते हांफने लगा था मोबाइल चोर! 
करीब डेढ़ किलोमीटर लगातार दौड़ने के बाद कडरू सरना स्थल के सामने वो ठोकर खाकर गिर गया। दीपक के अनुसार वह काफी हांफ रहा था। दीपक ने लिखा है कि उसके बाद वह चिल्लाने लगा। पुलिस को बुलाया। उसके बाद पीसीआर 5 की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है ये कि आए दिन इस तरह की घटना होती है। यात्रियों से कभी मोबाइल तो कभी पर्स छीन लिया जाता है।  



मृतक की पहचान अफ्फान अंसारी के रूप में हुई
अरगोड़ा थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान अफ्फान अंसारी के रूप में हुई है जो  हज हाउस के नजदीक कडरू मदरसा हुसैनिया का रहने वाला है उसकी उम्र 21 वर्ष है।