logo

स्थायी नौकरी के नाम पर डॉक्टर ने नर्स से की छेड़खानी, मामला दर्ज

8625news.jpg
द फॉलोअप टीम, घाटशिला
मऊभंडार वर्क्स अस्पताल में डॉक्टर के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। नर्स ने अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।  मऊ भंडार ओपी में महिला नर्स ने शिकायत दर्ज करवाया है। नर्स का आरोप है कि वो संविदा के आधार पर अस्पताल में काम करती है। डॉ. डीडी बर्मन ने उससे कहा कि उसकी नौकरी  स्थाई कर दी जाएगी। नौकरी देने के बहाने से ही उसके साथ छेड़खानी की। 

थाने में मामला दर्ज
नर्स की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 354, 354A, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नर्स ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर डीडी बर्मन ने उसकी नौकरी को स्थायी करने का झांसा देकर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की है। वो इस घटना से स्तब्ध है।