logo

नवीन और अत्याधुनिक हथियारों से लैस हुई भारतीय सेना, दुश्मन को देगी मुंहतोड़ जवाब

7444news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारतीय सेना दुनिया की कुछ सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। भारतीय सेना को आतंकवाद, उग्रवाद सहित कई आपदा की स्थिति में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से भारतीय सेना के आधुनिकीकऱण की बात की जा रही है। अब सेना के आधुनिकीकरण के सपने को हकीकत में बदला जा रहा है। भारतीय सेना के जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। 

नवीन हथियारों से लैस हुई भारतीय सेना
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना के जवानों को नवीनतम और अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। भारतीय सेना के जवानों को सेग सॉयर असॉल्ट राइफल और गैलील स्नाइपर राइफलों से सुसज्जित किया गया है। सेना का दावा है कि इससे एलओसी की तरफ से घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों से निपटने में सहायता मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि जवानों को पिका मशीन गन दिया गया है। ये काफी घातक हथियार है जो सैन्य क्षमता को मजबूत बनायेगा। 

भारतीय सैनिकों के सामने है कई चुनौतियां
बता दें कि भारत को कई तरफ से कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर-पूर्वी भारत, ओड़िशा, तेलांगना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सल समस्या का सामना जवानों को करना पड़ता है। पश्चिम सीमा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकी नई मुश्किलें खड़ी करते हैं। उत्तरी सीमा पर चीन की दादागिरी से सब कोई वाकिफ है। पिछले साल गलवान वैली वाली घटना जेहन में ताजा है। ऐसे में सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में पहल की जा रही है ताकि दुश्मन का मुकाबला किया जा सके। 

इन हथियारों से लैस हुई है भारतीय सेना
पिछले कुछ सालों में भारतीय वायु सेना, नौसेना और थलसेना को नए-नए हथियारों से सुसज्जित किया गया है। वायुसेना के पास अपाचे हेलिकॉप्टर, हरक्यूलिस मालवाहक जहाज और राफेल जैसा अत्याधुनिक लड़ाकू विमान आया है। भारतीय थल सेना के पास 400 एंटी मिसाइल सिस्टम है। आईएनएस अरिहंत और विक्रमादित्य जैसी लड़ाकू पनडुब्बियां और जंगी जहाज से नौसेना सुसज्जित है।