logo

UP Elections 2022 : टिकट ना मिलने से नाराज सपा नेता ने की ऐसी हरकत, दंग रह गये लोग

टिकट ना मिलने से नाराज सपा नेता ने की ऐसी हरकत, दंग रह गये लोग

द फॉलोअप टीम, लखनऊः
यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के कारण काफ़ी हलचल का माहौल है। चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश की राजनीति का पूरा नजारा बदल गया है। पार्टियों में विधायकों के दल बदलने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसने बीजेपी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इस बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी ऑफिस के सामने अलीगढ़ के आदित्यनाथ ठाकुर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की। गौरतलब है कि पुलिस ने सपा नेता को सुरक्षित बचा लिया है।


टिकट ना मिलने पर उठाया यह कदम
मिली जानकारी के अनुसार, सपा नेता आदित्यनाथ ठाकुर ने अलीगढ़ की छर्रा सीट से टिकट की मांग की थी, लेकिन उसे टिकट नहीं दिया गया। जिसके चलते ठाकुर आदित्यनाथ ने सपा कार्यालय के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। काफी देर मशक्कत करने के बाद सपा नेता को आत्मदाह करने से पुलिस रोकने में कामयाब हो सकी। फिलहाल वह सुरक्षित है।