logo

...और जमीन पर आ गिरा कांग्रेस का झंडा, स्थापना दिवस के दिन हुआ अजीब वाकया

16549news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। जिस मौके पर दिल्ली स्थित कांगेस मख्यालय में कआई कार्यक्रमों का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहे। मुख्यालय में झंडा फहराने के दौरान झंडा पोल से नीचे गिर गया। सोनिया गांधी झंडा फहरा रही थीं। 

झंडा ठीक से नहीं बांधा गया था
गौरतलब है कि ऐसा माना जा रहा है कि झंडा ठीक से नहीं बांधा नहीं गया था जिसकी वलजह से नीचे गिर गया। बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया। इसके बाद सीढ़ी मंगवाई गई। गौरतलब है कि देश के रसभी राज्यों में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दरम्यान रांची स्थित कांग्रेस भवन के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी स्थापना दिवस मनाया गया।