द फॉलोअप टीम, रांचीः
नई दिल्ली में राजपथ पर 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस समारोह होने वाला है। लेकिन इस समारोह में झारखंड की झांकी इस बार देखने को नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने झारखंड की झांकी को इसबार चुना ही नहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जमा की विधायक सीता सोरेन ने इसे साजिश कहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी अपने-अपने राज्यों की झांकी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं।

संताल हूल की झांकी की अनुमति मांगी थी
झारखंड सरकार ने ‘संताल हूल’ से संबंधित झाँकी अनुमति मांगी थी। सीता सोरेन ने ट्वीट कर झारखंड की झांकी समारोह में शामिल नहीं करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि संताल हूल से संबंधित झांकी प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन केंद्र सरकार ने सिलेक्ट नहीं किया यह सोची समझी साजिश है।

ट्वीट कर बताया साजिश
सीता सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है - "गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झाँकी को केंद्र ने अनुमति नहीं दी है। झारखंड सरकार ने ‘संताल हूल’ से संबंधित झाँकी प्रस्तुत करने की अनुमति माँगी थी। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है"
गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झाँकी को केंद्र ने अनुमति नहीं दी है। झारखंड सरकार ने ‘संताल हूल’ से संबंधित झाँकी प्रस्तुत करने की अनुमति माँगी थी। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है. 1/2 @HemantSorenJMM @MundaArjun @JmmJharkhand
— Sita Soren (@SitaSorenMLA) January 19, 2022