logo

बदला झारखंड के मौसम का मिजाज! तेज हवा के साथ बारिश ने दी झुलसाती गर्मी से राहत

8363news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची में सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। तेज धूप और गर्मी से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि सुबह से ही आसमान में बादल के साथ ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग रांची (Meteorological Department Ranchi) के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का दर्ज किया गया है। इस बीच रांची का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है।

कई इलाकों में हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार साहिबगंज, पाकुड़, देवघर गोड्डा, दुमका और जामताड़ा में अगले दो से तीन घंटे में हल्की बारिश के साथी वज्रपात होने की भी आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने जरूरी होने पर ही लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील की है। इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य भर में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ में हुई है। यहां 26.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जमशेदपुर में 1.2 मिलीमीटर और हुई है। वहीं इस दौरान सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का रहा है।