द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड से वाराणसी के बीच हाई-स्पीड ट्रैन दौड़ाने की योजना बनाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गया-चतरा और गया-डाल्टनगंज रेललाईन के बाद वाराणसी से हावड़ा तक एक नई रेरलाइन बिछाने की योजना पर काम जारी है। गौरतलब है कि बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए एक नई रेललाइन बिछाकर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना को लेकर रेलवे में पत्रचार भी हो रहा है। गौरतलब है कि इससे झारखंड में बुलेट ट्रेन की उम्मीद जगी है। यदि वाकई में ऐसा होता है ति झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा।

उच्चस्तरीय बैठक में हो रही है चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे के अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि नई रेललाइन, वाराणसी से कोडरमा, गया और धनबाद स्टेशन होते हुए हावड़ा तक बिछाई जायेगी। इस रेललाइन पर केवल बुलेट ट्रेन चलाई जायेगी। इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां शुरू की गई है। वाराणसी से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए फिलहाल उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा की गई है।
कहां से कहां तक चलेगी बुलेट ट्रेन
गौरतलब है कि यूपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से बिहार में सासाराम व गया और झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद होते हुए पश्चिम बंगाल में हावड़ा तक जोड़ने पर विचार किया गया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत वाराणसी से हावड़ा के बीच हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो पत्र मिलते ही सर्वे का काम शुरू होगा।

वाराणसी एक पर्यटन स्थल है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी एक पर्यटन स्थल है। गया में बुद्ध और बिष्णु नगरी है। इसलिए इस प्रोजेक्ट को गया स्टेशन होते हुए बुलेट ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन में शामिल करने की योजना है।