द फॉलोअप टीम, मुंबई:
आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान के क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन पर तैनात था। नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था। उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर बेस पोर्ट लौटना था, तभी ब्लास्ट हो गया। खबर आज शाम की है। सूचना इंटरनल कम्पार्टमेंट में विस्फोट होने की है। जहाज पर तैनात तीन नेवी जवान के शहीद होने और 11 नौसेना कर्मियों के जख्मी होने के दर्दनाक समाचार मिल रहे हैं।

घायलों का स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। आग को काबू कर लिया गया। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले में बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।