logo

सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव के प्रयास को हूल नायकों की प्रेरणा से किया गया विफल : रामेश्‍वर उरांव

10317news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष और वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने हूल क्रांति के नायकों को नमन करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव की कोशिश की थी, लेकिन हूल नायकों की प्रेरणा से इस प्रयास को विफल कर दिया गया। अब सरकार आदिवासियों को शिक्षित करने, उनके वंशजों को मिलने वाली सुविधा, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दिशा में प्रयास कर रही है। रामेश्‍वर उरांव हूल दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिसमें अमर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की शहादत को नमन किया गया।



झारखण्डवासियों का महत्वपूर्ण दिवस : बन्ना गुप्ता
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलों और झानों के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान सदैव झारखण्डवासियों को प्रेरित करेगा। यह महत्वपूर्ण दिवस है। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि कहा कि जबतक झारखण्ड रहेगा शहीदों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता रहेगा। शहीदों की प्ररेणा से ही सरकार आदिवासियों-मूलवासियों समेत समाज के सभी वर्गां के विकास में जुटी है।
 


ये भी रहे मौजूद  
मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉक्टरराजेश गुप्ता छोटू,अमूल्य नीरज खलखो,जोनल कोर्डिनेटर रमा खलखो संजय लाल पासवान, आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता,रमा खलखो, रविन्द्र सिंह,आभा सिन्हा, नेली नाथन, अमुल्य नीरज खलखो, सन्नी टोप्पो, सतीश पाॅल मुंजनी, विनय सिन्हा, भानु प्रताप बड़ाईक, बेलस तिर्की, सोनी नायक, योगेन्द्र सिंह बेनी, जगरनाथ साहु, जितेन्द्र त्रिवेदी, अजस सिंह, सुरेन राम, जगदीश साहु, छोटु सिंह, बल्लु शुक्ला,दिनेश लाल सिन्हा एवं रामानंद केशरी उपस्थित थे।