logo

हथियार के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

5333news.jpg
द फॉलोअप टीम, खूंटी
पुलिस प्रशासन ने राज्य को अपराध मुक्त बनाने की ओर एक और सफलता प्राप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस ने दो अपराधी राजेंद्र महतो और राजेंद्र साहू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो कई कांडो में संलिप्त है। इनके पास से 315 बोर के दो देसी कट्टे, 315 बोर की छह गोली, एक खोखा, 4 मोबाइल और एक कार बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने मामले में एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में भोंडा स्थित डैम के पास इकट्ठा हुए थे। सूचना के मुताबिक खूंटी डीएसपी आशीष कुमार महली के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और दोनों को छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में इन दोनों ने कई मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।


अपराधियों पर कई मामले है दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। बता दें की मुरहू के पंचघाघ मोड़ निवासी राजेंद्र महतो के खिलाफ मुरहू थाना में पूर्व से पांच और खूंटी थाना में एक कांड दर्ज है। जिसमें हत्या के भी मामले शामिल हैं। वहीं गम्हरिया गांव निवासी राजेंद्र साहू के खिलाफ भी मुरहू थाना में दो मामले दर्ज हैं। वहीं बता दें की मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया में 12 फरवरी को वृद्ध चरक स्वांसी और 26 जनवरी को बिरहु के पास रनिया थाना क्षेत्र के मनोज महतो की हत्या राजेंद्र महतो और राजेंद्र साहू ने की थी। इसके साथ ही पुलिस की कड़ाई से की गयी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया।