logo

कुएं से महिला जबकि तालाब से मिली बच्चे की लाश, परिजनों की चित्कार से दहला पूरा गांव

13167news.jpg

द फॉलोअप टीम, चतरा:

हंटरगंज प्रखंड में 2 अलग-अलग गांव में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई। डूबने वालो में एक महिला तथा दूसरा नाबालिग बच्चा शामिल है। महिला का शव कुआं और बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एक घटना मीरपुर गांव की है वहीं दूसरी घटना सोखा गांव की है। घटना से गांव का माहौल गमगीन है। 

तीन दिन से गायब थी महिला 
मिली जानकारी के मुताबिक कुआं से 55 वर्षीय अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका बुधनी देवी 3 दिन पहले घर से गायब हुई थी। परिजन महिला की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । शुक्रवार की शाम गांव के एक कुआं में किसी महिला शव ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना थाना को दी। थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुआं से बाहर निकाला तो उसकी पहचान बुधनी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

सोखा गांव में गड्ढे में डूबा बच्चा
दूसरी घटना सोखा गांव की है जहां 11 वर्षीय मोहम्मद रेहान की मौत गड्ढे में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी से 2 से 3 वर्ष पहले मिट्टी निकलवाया गया था। गड्ढा तालाब का आकार ले लिया है। रेहान वहां नहाने गया था। लेकिन वो जिंदा नहीं लौटा। तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।