logo

भजन गाते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ

16853news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल वीडियो में अर्जुन मुंडा भजन गाते दिखाई पड़ रहे हैं। अर्जुन मुंडा के इस रूप की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन मुंडा पूरी लय और ताल के साथ भजन गा रहे हैं। पृष्ठभूमि में देश के कई प्रतिष्ठित मंदिरों को दिखाया गया है। गौरतलब है कि भजन को अर्जुन मुंडा ने ना केवल आवाज दी है बल्कि प्रस्तुत भी किया है। 

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ
इस वीडियो में अर्जुन मुंडा पूरे भक्ति-भाव से राधा और कृष्ण से जुड़ा भजन, सांसों की माला से सुमिरौं मैं तेरा नाम गाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो को अर्जुन मुंडा ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया से साझा नहीं किया है लेकिन अलग-अलग कई सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो वायरल है। 

पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं अर्जुन मुंडा
गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अर्जुन मुंडा की पहचान एक खिलाड़ी के तौर पर रही है। वो लिखते भी हैं। बीते 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद उनको केंद्र आदिवासी मामलों का मंत्री बनाया गया।