logo

विक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा आरोप : मुख्यमंत्री के कार्यालय में बनी थी पीएम के काफिले को रोकने की योजना

मुख्यमंत्री के कार्यालय में बनी थी पीएम के काफिले को रोकने की योजना

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता विक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने प्रधानमंत्री की 'सुरक्षा में चूक' मामले में कांग्रेस (Congress) सरकार और पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि यह मामला नरेंद्र मोदी का नहीं, देश के प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि योजनाबद्ध ढंग से पीएम के काफिले को रोका गया है। सारी योजना मुख्यमंत्री के कार्यालय में बनी थी। इसमें गृहमंत्री की भी सहभागिता रही है। 

 

 

जैसे-जैसे पंजाब विधानसभा चुनाव पास आता जा रहा है, यह मामला तूल पकड़ता जा रहा। भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी बयानबाजी के बीच शिरोमणि अकाली दल का कूद पड़ना, नए सियासी अर्थ देता है। विक्रम सिंह मजीठिया ने सवाल उठाया है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के काफिले को क्या कभी कहीं भी 20 मिनट के लिए रोका गया है। उनके लिए रास्ते क्लियर हो सकते हैं, तो प्रधानमंत्री के लिए क्यों नहीं? 

 

विक्रम सिंह मजीठिया ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा को चन्नी नीचा दिखाना चाहते थे। आरोप लगाया है कि अक्षम अफसरो को पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। जबतक ऐसे अधिकारियों को प्रमोशन मिलता रहेगा, तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

,