logo

'बुली बाई एप केस' का आरोपी विशाल कुमार बांद्रा कोर्ट में पेश, जानिए क्या है पूरा मामला!

'बुली बाई एप केस' का आरोपी विशाल कुमार बांद्रा कोर्ट में पेश, जानिए क्या है पूरा मामला!

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

बुली बाई एप केस मामले के मुख्य आरोपी विशाल कुमार को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि मामले का मुख्य आरोपी विशाल कुमार 21 वर्ष का है और इंजीनियरिंग का छात्र है। कहा जा रहा है कि इस पूरे मामले की मुख्य सूत्रधार एक महिला है। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। गौरतलब है कि इस एप में समुदाय विशेष की महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों को मॉर्फ करके आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया था और उनकी बोली लगाई जा रही थी। 

क्या होता है इस एप में
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बुली बाई और सुल्ली डील का मामला सुर्खियों में है। ये दरअसल एक एप है जिसमें समुदाय विशेष की महिलाओं को अलग-अलग दो पक्षों द्वारा आपत्तिजनक तरीके से मॉर्फ तस्वीरों के मार्फत पेश किया जाता है। उनकी बोली लगाई जाती है। आपत्तिजनक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया में उनको शेयर किया जाता है। मामले में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सीपी और पीआरओ चिन्म बिस्वाल ने कहा कि एप के होस्टिंग प्लेटफॉर्म विदेश में स्तित है। दिल्ली पुलिस को मामले में जीएनसीटी से एमएएटी (आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता संधि) के लिए मंजूरी मिली है। जांच जारी है। 

कब होगी कड़ी कार्रवाई
बुली बाई मामले पर चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 1 जनवरी को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि हमने एप होस्टिंग प्लेटफॉर्म से संपर्क किया है। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।