द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
कथक सम्राट बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बिरजू महाराज ने 83 साल की उम्र में रविवार देर रात दिल्ली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन से कला क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार बिरजू महाराज अपने पोते के साथ रविवार देर रात खेल रहे थे। तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुआ निधन
परिजन उन्हें दिल्ली के साकेत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पहले ही वो किडनी की समस्या से ठीक हुए थे और फिलहाल वो डायलिसिस पर थे । कलाकार से लेकर राजनीति जगत के लोग बिरजू महराज के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया
बिरजू महाराज के निधन पर पीएम ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन का मुझे काफी दुख हुआ है और उनका इस दुनिया से चले जाना सभी कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति का कारण बन गया। अब शोक की इस पल में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हमेशा है।
भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! pic.twitter.com/PtqDkoe8kd
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2022
कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बिरजू महाराज के निधन पर सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें आखिरी बार प्रणाम किया। उन्होंने ने पोस्ट में लिखा है कि "महान कथक नर्तक पडिंत बिरजू महाराज जी निधन की खबर सुनकर मैं अत्यंत ही दुखी हूं। हम सभी ने एक महान कलाकार कथक के सम्राट को खो दिया। उन्होंने अपनी इस प्रतीभा से एसे कईं पीढ़ियो को प्रभावित किया मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"
अशोक पंडित ने भी ट्वीटर पर लिखा
फिल्म मेकर अशोक पडिंत ने भी ट्वीटर पर लिखा "कथक के सम्राट और गायक पद्म विभूषण पडिंत बिरजू महाराज दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हुईं। यहां एक युग का अंत हुआ। उनके परिवार वालों और करीबियों के प्रति मेरी ओर से हार्दिक संवेदना और शांति।"
Sad to know about the demise of kathak legend & vocalist Padma Vibhushan Pandit #birjumaharaj ji after suffering a heart attack in Delhi.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 17, 2022
Its an end of an era .
My heartfelt condolences to his family & near ones .
ॐ शान्ति !
???? pic.twitter.com/4DJrPmXSaC
निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने क्या कहा
निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने भी बिरजू पंडित जी के निधन पर शोक जताया और लिखा है कि "कथक नृत्य सम्राट उस्ताद से मेरी पहली शिक्षा हमारे कॉलेज युवा में उत्सव में हुई थी जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच एक नृत्य का प्रदर्शन करते हुए अपनी दो आंखो से बात करते एक नाट्य प्रस्तुत किया था। इस पर उन्होंने एक बात भी कहा था कि डांस का मतलब शरीर से है लेकिन आत्मा और आंखो से भी होती हैं। वह इसी के कथक के नारी नृत्य जगत के गुरु थे।"