logo

वायुसेना में अधिकारी पति प्रताड़ित करता था! सेना में लेफ्टिनेंट पत्नी ने आत्महत्या कर ली

10032news.jpg
द फॉलोअप टीम, अंबाला: 

हरियाणाा के अंबाला कैंट में एक महिला लेफ्टिनेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने पति के मारपीट से इस कदर टूट गई कि उसने जान देना ही सही समझा। सोमवार को  महिला लेफ्टिनेंट ने ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका की पहचान लेफ्टिनेंट साक्षी के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम स्क्वाड्रन लीडर नवनीत है। 

प्रताड़ित किया जाता है 
साक्षी के पिता ने बताया कि साक्षी उन्हें अक्सर बताती थी कि उसे नवनीत मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।  बीती रात भी साक्षी को भी फोन आया और उसने बताया कि नवनीत उसके साथ मारपीट कर रहा है और थोड़ी देर बाद फोन आया कि साक्षी की मौत हो गई है। वह फंदे पर झूलती मिली। जिसके बाद साक्षी के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवनीत पर साक्षी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।