logo

योगी आखिर पहुंचे मोदी के दरवाजे, 70 मिनट तक जानिये क्या हुई बातचीत

9644news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
आखिर तमाम किंतु-परंतु के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो गई। द फॉलोअप ने कल ही बताया था, लखनऊ में आखिर क्यों उमड़ आया दिल्ली प्रेम! योगी-मोदी से मिलने निकल पड़े। जिसमें गुरुवार को दो दिन के दौरे पर दिल्ली आने की उनकी वजह बताई गई थी। कल अमित शाह से उनकी करीब डेड़ घंटे तक बातचीत हुई थी। द फॉलोअप ने हेडिंग लगाई थी, क्या है योगी और शाह की डेढ़ घंटे मुलाकात के मायने।

योगी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ट्वीट किया। लिखा, 'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।'

यूपी में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा
योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री आवास 10:45 बजे पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत करीब सवा घंटे तक चली। इनके बीच क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इतना तय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है। 

क्या जितिन और अरविंद बनेंगे मंत्री
कयास लगाया जा रहा है कि मोदी के बहुत करीबी पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा और दो दिनों पहले कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को कैबिनेट विस्तावर में जगह मिल सकती है। जितिन को मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें जुलाई में एमएलसी बनाया जा सकता है।

राष्ट्रपति और भाजपा अध्यक्ष से भी भेंट
योगी भाजपा के अध्युक्ष जेपी नड्डा से भी मिले हैं। राष्ट्रपति से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। योगी के दिल्‍ली दरबार आने के कारण के पीछे उत्तर प्रदेश में करीब एक महीने से पार्टी के भीतर का मतभेद है।