logo

क्यों नहीं हो पा रही है अंतरिक्ष से सुनिता विलियम्स की वापसी, क्या खतरे में है उनकी जान;  NASA ने दी ये जानकारी 

sunitaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम और उनके साथी स्पेस में फंस गए हैं। कहा जा रहा है कि जरा भी गलती हुई तो सुनीता विलियम्स के पास मात्र 96 घंटे का ऑक्सीजन बचेगा। इससे उनकी जान जाने का तक का खतरा हो सकता है। NASA से मिल रही खबरों में कहा गया है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरिक्ष से फरवरी 2025 से पहले नहीं लौट आयेंगे। वो आईएसएस में फंस गए हैं। उन्होंने 5 जून को अंतरिक्ष के लिए अपनी उड़ान भरी थी और उन्हें 8 दिनों बाद वापस आना था। 

लेकिन अब तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है। जिस अंतरिक्ष यान से सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष में गए थे, उसमें हीलियम के लीक होने और थ्रसर में खराबी आने से वापसी में देर होती जा रही है। इस बाबात अब NASA का बयान आया है। NASA के वैज्ञानिकों ने कहा कि सुनीता विलियम्स फरवरी 2025 में पृथ्वी पर लौटेंगी। 

सुनिता विलियम्स और बुच विल्मोर 8 दिनों के लिए इंटरनेशनल एयरस्पेस स्टेशन गए थे। लेकिन बोइंग के स्पेसक्राफ्ट स्टार लाइनर में तकनीकी खराबी आने की वज़ह से वे वापस नहीं आ सके। खबर है कि उन्हें फ़रवरी 2025 में SpaceX के Crew9 स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा। SpaceX के मालिक Elon Musk हैं। बता दें कि NASA जो कि विश्व की सबसे बड़ी अंतरिक्ष विज्ञान की इंस्टिट्यूशन है उन्होंने सुनीता विलियम्स को वापिस लाने में एलन मस्क की मदद मांगी है। Space X स्पेस साइंस की बड़ी कंपनी है। पर NASA के मुक़ाबले Space X कुछ भी नहीं है। इसके बावजूद NASA का मानना है कि एलन मस्क के पास ऐसी टेक्नोलॉजी है जो NASA की भी मदद कर सकता है। 


 

Tags - Sunita Williams space NASA