logo

INDvsAUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच

ind_vs_aus.jpg

डेस्क:
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच तीन मैचों का टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम मोहाली (Mohali) में एरोन फिंच (Aaron Finch) के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी। दोनों ही टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T 20 world cup 2022) के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है।

तीन साल पुराना हिसाब चुकता करने उतेरेगी भारतीय टीम
बता दें कि यह 15 साल में पहला मौका है जब दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। पिछली बार 2019 में भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार दोनों टीमें टी-20 सीरीज खेलने उतरी थीं। इस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार मिली थी। यानी इस बार टीम इंडिया के पास तीन साल पुराना हिसाब चुकता करने का मौका है।

कब और कहां देखे मुकाबला
भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का सीधा प्रसारण देखने के लिए प्रशंसकों के पास कई विकल्प होंगे। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल करेगा, जबकि Disney+ Hotstar पर आप इन मुकाबलों लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं आगामी सीरीज डीडी फ्री डिश चैनल– डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुफ्त में प्रसारित की जाएगी। मैचों के समय का सवाल है तो सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा।