डेस्क:
भारत (India) और जिम्बाब्वे ( Zimbabwe) के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (OneDay Series) का आज आगाज हो गया है। पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा है। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.45 बजे से शुरू हो चुका है। बता दें कि भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारत और जिमबाब्वे 6 साल बाद आमने- सामने है। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल (Kl Rahul) के सौंपी गई है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज जीत के उम्मीद से मैदान में उतरी है। बता दें कि भारत पिछले 25 साल से भारत जिम्बाव्वे से एक भी सीरीज नहीं हारा है। वहीं इस दौरान भारत ने जिम्बाव्वे में 4 बार हराया जरूर है।

कहां देख सकते है मुकाबला
भारत और जिम्बाब्वे के बीच हाल ही में खेले जा रहे सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क किया जा रहा है इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.45 बजे से शुरू हो चुका है। आज के मैच में लोगों की नजर कप्तान में रहेंगी जो चोट से अभी-अभी उभरे है। बता दें कि केएल राहुल ने जून में जर्मनी में सर्जरी कराई है। बता दें कि राहुल ग्रोइन इंज्युरी से जूझ रहे थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
तड़िवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, शॉन विलियम्स, वेस्ले मधेवीरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगरावा