डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच तीन मैचों के टी-20 सीरीज (T-20 Series) का दूसरा मुकाबला आज (20 नवंबर) होने वाला है। मैच न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान (Mount Maunganui's Bay Oval Grounds) में खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई सारे बदलाव किए गए है।जहां एक तरफ टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है वहीं चयनकर्ताओं को युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma),विराट कोहली (Virat kohli) को जगह नहीं मिली है। इन्हें आराम दिया गया है। टीम की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है।

बारिश बन सकता है विलेन
भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस सुबह साढ़े 11 बजे होगा। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान में पहले भी आमने सामने आ चुके हैं। इस मैच में भारतीय टीम को 7 रन से जीत मिली थी। आज एकबार फिर दोनों टीमें आमने सामने होगी। लेकिन इस समय न्यूजीलैंड का मौसम मैच के अनुकूल नहीं है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार दूसरा मुकाबले में बारिश होने के आसार है।वहीं पिच की बात करे तो इस ग्राउंड में पहली पारी में एवरेज स्कोर 199 रन है। इस ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर की इकोनॉमी अच्छी है।

भारत की संभावित प्लेइंग -11
ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।