डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज (one day series) का दूसरा मुकाबला हेमिल्टन (Hamilton) में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। फिलहाल खेल बारिश के कारण रूका है। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल नाबाद हैं। बता दें कि वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही इस सीरीज में न्यूजीलैंड के पास 1-0 की बढ़त है। इसके साथ ही कीवी की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने कब्जे में करना चाएगी। वहीं भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी कर सकें।
भारत की प्लेइंग-11
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मिचेल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।