डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच वनडे सीरीज (one day series) का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। न्यूजीलैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए था। जिसके बाद बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया था। 3 घंटे 47 मिनट बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे प्रति पारी 29-29 ओवर का कर दिया गया। 8 ओवर का खेल और हुआ तो फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच मुमकिन नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार 30 नवंबर को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के पास 1-0 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हेमिल्टन (Hamilton) में खेला जा रहा है। खेल में वापसी करने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी था। कीवी की टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो का होगा। बता दें कि वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की प्लेइंग-11
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मिचेल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।