logo

INDvsSA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज, रांची में 50-50 ओवर के मैच में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीम

jsca4.jpg

रांची:
राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम आज भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच दूसरा वनडे मैच (OneDay Match) खेला जाएगा। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच को लेकर JSCA स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं मैच को देखते हुए कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है।


भारत के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति
 बता दें कि करीब साढे 3 साल बाद रांची में कोई एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में बराबरी करने की उम्मीद से उतरेगी। बता दें कि पहले एकदिवसीय मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत लिया था। ऐसे में यह मैच भारत के लिए ‘करो या मरो’ का बन चुका है। बता दें कि यह पहली बार है कि एकदिवसीय मुकाबले में रांची में दोनों टीम आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीम ने इस मैदान पर टेस्ट मैच खेला था। 


राजधानी में कहीं-कहीं हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में रविवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि रविवार को स्थानीय कारकों से बारिश होगी। इसका व्यापक असर नहीं होगा। राजधानी व आसपास के 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में कुछ देर के लिए बारिश हो सकती है। इससे मैच पर विशेष असर नहीं पड़ेगा। आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
आ सकते है बीसीसीआई के अध्यक्ष
मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह भी रविवार को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होनेवाले मैच के लिए रांची आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों के लिए चार्टर्ड विमान आरक्षित है।


भारत की प्लेइंग-11
 शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई/शहबाज अहमद, आवेश खान, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
क्विंटन डिकॉक, यानेमन मलान, टेंबा बाउमा (कप्तान), एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल/एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तमरेज शम्सी/मार्को यान्सेन, लुंगी एनगिडी।