logo

FIFA World Cup 2022 : 36 साल बाद अर्जेंटीना बना विश्व चैंपियन, मेसी को गोल्डन बॉल पुरस्कार तो एम्बाप्पे को गोल्डन बूट

messi_2.jpg

डेस्क:
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना विश्व चैंपियन (Argentina World Champion) बन गया है। अर्जेंटीना की जीत में मेसी मैजिक काम कर गया। रविवार देर रात चले रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 3-3 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में मात (beat in penalty shootout) दी। इसके साथ ही अर्जेंटीना 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना। अर्जेंटीना के इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) ने बधाई दी है। मोदी ने ट्विट किया कि यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जायेगा। वर्ल्ड कप चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई! 


रोमांचक मुकाबले में जीता अर्जेंटीना
मैच में अर्जेंटीना ने शुरू से ही फ्रांस पर दबाव बनाए रखा। मैच के 21वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजल डी मारिया फ्रांस के पेनल्टी बॉक्स की ओर बॉल लेकर दौड़े। वह लेफ्ट विंग से दौड़ लगाकर बॉक्स के अंदर पहुंचे। लेकिन, फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने उन पर फाउल कर दिया। फाउल के बाद रेफरी ने अर्जंटीना को पेनल्टी दे दी। मेसी ने पेनल्टी ली और बॉल को बॉटम राइट कार्नर पर शूट करके नेट के अंदर पहुंचा दिया। फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने गेम बदल दिया। 2-0 से पीछे चल रही फ्रांस को एम्बाप्पे ने वापसी दिलाई। पहले पेनल्टी ली। इसके बाद 82वें मिनट में एक बार एम्बाप्पे ने अपना दमदार खेल दिखाया और मैच में अपना दूसरा गोल दागते हुए मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। अर्जेंटीना के लिए आखिरी पेनल्टी गोंजालो मोंटएल ने की। उनके इस गोल से अर्जेंटीना जीता।

मेसी को मिला गोल्डन बॉल तो एमबाप्पे को गोल्डन बूट
अर्जेंटीना को 36 साल बाद विश्व कप दिलाकर अपना अधूरा सपना पूरा करने वाले लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता। इसके साथ ही फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एमबाप्पे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बूट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही मेसी कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिये है। फाइनल मैच की सुबह पूरी दुनिया की जुबां पर एक ही सवाल था कि मेस्सी का सपना पूरा होगा या नहीं। अपेक्षाओं के भारी दबाव के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने वाले मेस्सी विश्व कप के हर ग्रुप मैच और नॉकआउट मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। इसके साथ ही वह सर्वाधिक 26 विश्व कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।