logo

बड़ी खबर : BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

bcci_chetan_sharma.jpg

द फॉलोअप डेस्क
BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल की में उनका एक स्टिंग ऑपरेशन (sting operation) सामने आया था। जिसके बाद से वह काफी विवाद में रहे। वहीं आज उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। बता दें कि 7 जनवरी 2023 को चेतन शर्मा को दोबारा चीफ सेलेक्टर का पदभार दिया गया था। लेकिन महज 40 दिन बाद ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।यह उनका दूसरा कार्यकाल था।


विवादों में फंसे थे चेतन शर्मा
बता दें कि बीते मंगलवार को चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। चयन मसलों से जुड़े मामलों का कथित तौर पर खुलासा करने के कारण वह विवाद में फंस गए।चेतन शर्मा को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आक्षेप लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया था। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

कोहली-गांगुली के रिश्ते पर भी बोले थे
चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहंकार की लड़ाई थी। चेतन ने कोहली के कप्तानी विवाद पर खुलासा करते हुए कहा था- कोहली को लगा था कि सौरव गांगुली की वजह से उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी, लेकिन ऐसा नहीं है। चयन समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस में कई लोग थे, तब गांगुली ने कोहली से कहा था- फैसले को लेकर एक बार सोच लो। मुझे लगता है कि कोहली ने इसे नहीं सुना बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया, क्योंकि चीफ सेलेक्टर चेतन ने कई विवादित दावे किए थे। बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को मीडिया में किसी भी निजी मामले पर बातचीत की इजाजत नहीं होती है। चेतन ने इसका उल्लंघन किया था। इसी वजह से उन्हें अब इस्तीफा देना पड़ा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT