logo

गॉसिप : धनश्री ने इंस्टाग्राम से हटाया चहल सरनेम, क्या क्यूट जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है! 

dhanshree_uuzi.jpg

डेस्क:

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree verma) सोशल मीडिया (Social Media) पर छाए रहते है। इन दोनों को लाखों लोग सोशल मीडिया प्रसंद करते है। आज कल यह कपल कुछ अलग कारणों से चर्चा में है। दरअसल, धनश्री ने सोशल मीडिया हैंडल से चहल सरनेम हटा दिया है। वहीं चहल ने भी एक नोट शेयर किया है इसमें लिखा है- न्यू लाइफ लोडिंग (New Life Loading)। हमेशा सोशल मीडिया पर प्यार भरे मोमेंट्स शेयर करने वाले इस कपल के ऐसे रिएक्शन देखकर फैंस भी हैरान हैं।

22 दिसंबर 2020 को हुई थी शादी
बता दें कि धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम यूज़रनेम में शादी के बाद चहल का नाम जोड़ा था जिसे उन्होंने हटा दिया है।, सरनेम को हटाने के पीछे क्या वजह थी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं लेकिन, इसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। बता दें कि दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी। इन दोनों की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जाता रहा है। 

ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई थी मुलाकात
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ऑनलाइन क्लास के दौरान एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री की क्लास में एडमिशन लिया और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। महज 3 महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया।