रांची :
अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ियों से सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। टीम की कप्तान अस्टम उरांव के अलावा नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की भी मौके पर मौजूद रही। सभी खिलाड़ियों ने मुलाकात के दौरान सीएम से अपने अनुभवों को साझा किया। इससे पूर्व सीएम ने खिलाड़ियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
