logo

Sports : भारतीय टीम को एशिया कप से पहले बड़ा झटका, कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव 

rahul_dravid.jpg

डेस्क:
भारतीय टीम को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया (Indian Team) के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)  पाए गए है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट (Home Isolation) कर लिया है। राहुल द्रविड़ टीम के साथ दुबई (Dubai) रवाना नहीं हुए है। राहुल द्रविड़ टीम के साथ कब शामिल होते हैं यह कहना फिलहाल मुश्किल है। बता दें कि राहुल द्रविड़ ने हाल ही में समाप्त हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे (Zimbabwe Series) की यात्रा नहीं की थी। उनके जगह पर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने टीम की कमान संभाली थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है वीवीएस लक्ष्मण दुबई दौरे पर भी टीम को लीड कर सकते है।

27 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप
बता दें कि एशिया कप इसी महीने 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा। जिसके बाद 28 अगस्त को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। एशिया कप में भारत का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी बाबर आजम के हाथों में है। कई मैचों मंद एक साथ नहीं खेलने के बाद भारत के बड़े नाम एशिया कप के लिए इकट्ठे होंगे। इस टूर्नामेंट में लोगों की नजरें विराट कोहली पर होंगी, जो फॉर्म की तलाश में हैं।