logo

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी से 10 लाख की ठगी, अब मिली जान मारने की धमकी

deepak_chahar.jpg

डेस्क:
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली है। चाहर की पत्नी जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) से जूते के व्यवसाय के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी और ठगी हुई है। जिसके बाद उन्हें मारने की धमकी मिली है। इस धमकी का आरोप उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (Hyderabad Cricket Association) के पूर्व प्रबंधक पर लगाया है। जया भारद्वाज से हुई ठगी की क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता ने हरीपर्वत थाना क्षेत्र में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


अभद्र व्यवहार भी किया गया
मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रबंधक औऱ उनके बेटे ने जया से बिजनेस के नाम पर पैसे लिए थी। बिजनेस शुरू हो जाने के बाद जब जया ने उनसे पैसा वापस मांगा तो उन्हें पैसा तो नहीं बल्कि जान से मारने की धमकी मिली। इतना ही नहीं उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।


पैसा वापस मांगने पर दिया धमकी
दिपक के पिता लोकेंद्र चाहर ने शिकायत में बताया है कि आरोपी कमलेश पारीख हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राज्य क्रिकेटर टीमों के पूर्व प्रबंधक रहे हैं। बेटा ध्रुव पारीख की आगरा में एमजी रोड पर पारीख स्पोर्ट्स के नाम से फर्म है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी अपनी ऊंची पहुंच होने का हवाला देकर धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले को दर्ज कर थाना हरीपर्वत पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।