logo

Sports : IPL 2023 में धोनी ही होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, फ्रेंचाइजी ने लगाई मुहर

dhoni_in_yellow.jpg

डेस्क:
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। धोनी के फैन्स उन्हें अब केवल IPL  में देख पाते है। ऐसे में फैन्स के लिए सबसे पहला बड़ा सवाल था कि क्या माही IPL के अगले सीजन में खेलेंगे या नही? अब इसका खुलासा हो गया है। चेन्नई फ्रेंचाइजी (Chennai Franchise) ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे (Dhoni will be seen captaining )।

अगले IPL सीजन में धोनी चेन्नई टीम के कप्तान होंगे
चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने कहा कि, 'महेंद्र सिंह धोनी ही अगले IPL सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। पिछले यानी IPL 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा है जिसके बाद जडेजा ने वापस से कप्तानी धोनी के सौंप दी।

IPL 2022 में चेन्नई ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था
IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उन्होंने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर सबसे अधिक राशि खर्च की, जिन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। इस फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया। वहीं इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली और भारतीय बल्लेबाज ऋतराज गायकवाड़ 8-8 करोड़ रुपये में रिटेन हुए थे।