डेस्क:
क्रिकेट जगह में अपनी छाप छोड़ने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा हैं। धोनी के फैंस एक बार फिर उन्हें बड़े परदें पर देख पाएंगे। जानकारी हो कि माही एक निर्माता के रूप में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ताजा मीडिया अपडेट की मानें तो फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज (Filmmaker Lokesh Kanagaraj) की आगामी प्रोजेक्ट में माही एक्टिंग करते भी दिखेंगे। धोनी साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय थलापति ( Vijay Thalapathy) को साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। हालांकि इसपर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

माही ने खोला अपना प्रोडक्शन हाउस
फिल्मी दुनिया में अपना दबदबा बनाने के लिए माही पूरे तरीके से तैयार हैं। उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। जिसका नाम धोनी एंटरमेंट रखा गया है। इस प्रोडक्शन हाउस में हिंदी नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्में बनेंगी। धोनी एंटरटेनमेंट का स्वामित्व माही और उनकी पत्नी साक्षी के पास होगा। इस प्रोडक्शन हाउस के हेड के रूप में विकास हसीजा को चुना गया है। इस प्रोडक्शन हाउस की जानकारी लेट्स सिनेमा ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘धोनी ने साउथ में अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट को लॉन्च किया हैं। इसमें तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में फिल्में बनेंगी।’
कई ऐड फिल्मों में नजर आ चुके हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो कई ऐड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' सुपरहिट रही थी। इसमें धोनी के रोल में दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत दिखे थे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी में दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी नजर आई थी। कियारा ने उनकी पत्नी साक्षी का रोल प्ले किया था। मूवी ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

साल 2020 में किया था संन्यास का ऐलान
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। माही कि अगुआई में टीम इंडिया ने तीन ट्रॉफी अपने नाम की हैं। पहले भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज की। उसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चार खिताबी जीत दिलाई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की अगुआई में चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है।