logo

Asia Cup 2022 : श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल की राह नहीं होगी आसान

india_vs_srilanka.jpg

डेस्क:
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में रविवार को पाकिस्तान (Pakistan) से हारने के बाद अब भारतीय टीम (Indian Team) करो या मरो स्थिति में पहुंच गई है। मंगलवार यानि आज भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) की टीम भिड़ेगी। टीम इंडिया यह मुकाबला जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की उम्मीद से उतरेगी। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरी जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा।

कब और कहा देखे मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला दुबई इंटनरेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा। मैच का लाइव प्रसारण फैंस भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। 

160-170 रन बनने की संभावना
 पिछले मैच की तरह यहां श्रीलंका के खिलाफ भी गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद स्पिनरों के असरदार साबित होगी। मैच में करीब 160-170 रन बनने की संभावना है। वहीं, टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा फायदा होगा। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमने देखा था कि दूसरी पारी में ओस और नमी दोनों थी और पहली पारी की तुलना में बल्लेबाजी काफी आसान हो गई थी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, आर.अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, और अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।