logo

Sports : सूर्यकुमार की तूफानी पारी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

yadav_2.jpg

डेस्क:

भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 65 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ तीन मैचों के टी-20 सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली (India took a 1-0 lead) है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जिसमें सूर्यकुमार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 बॉल में नाबाद 111 रन जड़े। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 126 रन पर ढ़ेर हो गई। इसमें भारत की ओर से दीपक हूडा ने 4 विकेट लिये। वहीं युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं।


सूर्यकुमार बने टी20 आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन

सूर्यकुमार ने अपने आज की पारी में 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने अगले 17 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। सूर्यकुमार ने अपनी नाबाद 111 रनों पारी में 11 चौके और सात छक्के जड़े। अपने तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत वह टी20 आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी बन चुके हैं । हाल ही समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने तीन अर्धशतक जड़े और विराट के बाद रन बनाने में दूसरे नंबर पर रहे।

सलामी बल्लेबाजी फिर फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ईशान किशन 10 ओवर के पहले ही आउट हो गए। पंत 13 गेंद पर 6 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हुए। वहीं, ईशान ने 31 बॉल तो खेली पर उनके बल्ले से सिर्फ 36 रन निकले। फिर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में 39 रनों की साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या भी अपने बल्ले से कुछ कारनामा नहीं दिखा पाए। बता दें कि आखिरी ओवर में टिम साउदी ने हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को आउट कर हैट्रिक भी पूरी की। यह उनके टी-20 करियर की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।


भारत की प्लेइंग-11
ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।