logo

T-20 World Cup 2022 : सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं ये धाकड़ बल्लेबाज!

malan.jpg

डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली चारों टीमें तय हो गई है। भारत ने रविवार को जिंबाब्वे को हराकर टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा सकता है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो सकते हैं। इसकी पुष्टि हरफनमौला मोइन अली ने सोमवार को की है। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा।


फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
मोइन अली ने कहा कि मेलबर्न में फील्डिंग करने के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। अली ने कहा कि मलान पिछले कई वर्षो से हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहा है। मीडिया के उनके खेला जाने के सवाल पर मोइन ने कहा कि मुझे नहीं पता लेकिन वह ठीक नहीं लग रहा है। कल वह स्कैन के लिए गया था लेकिन जब वहां से आया तो काफी निराश दिख रहा है। हम वास्तव में बहुत कुछ नहीं जानते लेकिन उसकी रिपोर्ट्स अच्छी नहीं है। बता दें कि मलान को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह मैदान पर नहीं उतरे। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी तब भी मलान बल्लेबाजी करने नहीं आए थे, इससे समझा जा सकता है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

भारतीय टीम की जमकर तारीफ की
मोइन अली ने इसके अलावा भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की भी बात की। मोइन ने इस दौरान भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पिछले एक साल में लाजवाब प्रदर्शन रहा है। मोइन ने आगे कहा 'इंग्लैंड अंडरडॉग है। भारत पिछले एक साल में शानदार खेल रहा है और अगर आप टूर्नामेंट को देखें तो भी वे वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें ईमानदार होना चाहिए, लेकिन हम उनसे थोड़ा पीछे हैं।'