logo

T-20 World Cup Final : इंग्लैंड ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

icc1.jpg

डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan and England) के बीच कुछ देर में शुरू हो जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराया था वहीं पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था। दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। कुछ समय बाद पता चल जाएगा कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप का बादशाह कौन होगा।


पाकिस्तान की प्लेइंग-11
 बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन और आदिल रशीद