logo

रांची : FIH नेशनल विमेन हॉकी में विजेता बनीं चैंपियन बेटियों का हुआ भव्य स्वागत

fih_winner.jpg

रांची:
FIH नेशनल विमेन हॉकी चैंपियनशिप (FIH National Women's Hockey Championship) में अपने शानदार खेल का लोहा मनवाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के 11 सदस्यीय टीम सोमवार को रांची पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर उनका भव्य स्वागत किया गया। हॉकी झारखंड और खेल विभाग के द्वार उनका फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया । इन चैंपियन 11 खिलाड़ियों में झारखंड की 4 खिलाड़ी निक्की प्रधान,सलीमा टेटे संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं। इनके अलावा गुरजीत कौर, वंदना कटारिया ,नेहा गोयल, सुशीला चानू, निशा,नवजोत कौर,नवनीत कौर स्पेन से सीधे रांची एयरपोर्ट पहुंची। 


5 टीमों को हराकर बनीं विजेता 
इस प्रतियोगिता की बात करें तो शुरू से ही भारत ने अपना दबदबा खेल में बनाए रखा। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से भारत ने चिल्ली ,जापान ,साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और मेजबान स्पेन को पराजित किया। प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सलीमा टेटे, संगीता कुमारी एवम ब्यूटी डुंगडुंग ने एक-एक गोल भी किए l झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग का यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता था। उसने शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया और प्रतियोगिता में गोल भी किया।
2023-24 प्रो लीग में की अपनी जगह पक्की
इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लिया और इस जीत के चलते भारतीय हॉकी महिला टीम ने 2023-24 प्रो लीग में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के लिये यह जीत गुरजीत कौर ने सुनिश्चित की जिन्होंने छठे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला और यही टीम के लिये निर्णायक भी साबित हुआ।

इन लोगों ने किया स्वागत
चैंपियन बेटियों के स्वागत समारोह मुख्य रूप से हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखंड सरकार खेल विभाग की निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अश्रिता लाकड़ा ,सीईओ रजनीश कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा ,कांति बा, पुष्प प्रधान,हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल,सचिव जयंत  केरकेट्टा,झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र कुमार सिंह ,शंकर पाल,सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।