logo

FIFA World Cup 2022 : फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, मोरक्को का सफर खत्म

fifa_final.jpg

डेस्क:
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 18 दिसंबर को कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। बता दें कि बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से पराजित किया। इस जीत के चलते जहां फ्रांस अब लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं। वहीं मोरक्को की टीम का सुनहरा सफर यहीं पर समाप्त हो गया।


फ्रांस नें मुकाबले के पांचवें मिनट में ही दागा पहला गोल
मैच की बात करे तो फ्रांस नें मुकाबले के पांचवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। फ्रांस के लिए यह गोल डिफेंडर थियो हर्नांडेज ने दागा था। सबसे पहले एंटेनी ग्रीजमैन ने शानदार खेल दिखाते हुए किलियन एमबाप्पे को पास दिया। एम्बाप्पे ने गोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसी बीच थियो हर्नांडेज ने रिबाउंड पर कमाल की किक लगाते हुए बॉल को गोलपोस्ट में दाखिल कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद मोरक्को के खिलाड़ियों का हौसला नहीं टूटा और उन्होंने फ्रांस जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देना जारी रखा। हालांकि खेल के 21वें मिनट में उसे अपने कप्तान रोमेन सैस को इंजरी के चलते सबस्टीट्यूट करना पड़ा। 


मेसी का जादू जारी
बता दें कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। अपनी ओर से पहला गोल दागते हुए दूसरे गोल में साथी खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज की मदद से अपने प्रतिद्वंदी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। । वहीं जूलियन ने इस मुकाबले दो गोल दागकर अपने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है।