logo

Sports : भारत और  न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कल, बारिश डाल सकता है खलल

ind_vs_new.jpg

डेस्क:
भारत और  न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच तीन मैचों के टी-20 सीरीज (T-20 Series) का आगाज कल (18 नवंबर) से होने वाला है। मैच वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई सारे बदलाव किए गए है।जहां एक तरफ टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है वहीं चयनकर्ताओं को युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma),विराट कोहली (Virat kohli) को जगह नहीं मिली है। इन्हें आराम दिया गया है। टीम की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है। 


मैच में बारिश की संभावना
टी20 सीरीज का पहला मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, दोनों टीमें जीतकर अगले मैच में अतिरिक्त दबाव से बचना चाहेगी। भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस सुबह साढ़े 11 बजे होगा। लेकिन इस समय वहां का मौसम मैच के अनुकूल नहीं है। चलिए जानते हैं मौसम रिपोर्ट और साथ में पिच रिपोर्ट। क्योंकि मौसम बदलने के साथ पिच का व्यवहार भी बदल जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 18 नवंबर को वेलिंगटन में बारिश होने की संभावना है।


भारत की संभावित प्लेइंग -11
ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।