डेस्क:
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आने वाले ईशान किशन (Ishan Kisan) एक बार फिर चर्चा में है। झारखंड की ओर रणजी टॉफी (Ranji Trophy) खेल रहे ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशान अपने एक फैंन को ऑटोग्राफ देने से मना करते नजर आ रहे है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो होता ही रहता है जब सेलब्रिटी ऑटोग्राफ देने से मना कर देते है। लेकिन ईशान के ऑटोग्राफ नहीं देने के पीछे बड़ा ही अलग कारण है।

ऑटोग्राफ देने से किया मना
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन धर्मसंकट में फंस गए थे। एक फैन ने उनसे अपने मोबाइल कवर पर ऑटोग्राफ मांगा। उस कवर पर पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ था। ईशान के सिग्नेचर के लिए नीचे जगह नहीं थी। हां, थोड़ी जगह धोनी के ऑटोग्राफ के ऊपर जरूर थी। ऐसे में किशन सोच में पड़ गए कि धोनी के ऑटोग्राफ के ऊपर कैसे साइन कर दें...? उन्होंने ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया। हालांकि उस फैन की मिन्नतों के बाद किशन ने ऑटोग्राफ तो दिया, लेकिन धोनी के ऑटोग्राफ के नीचे। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स द्वारा बहुत प्यार दिया जा रहा है।

क्या है पूरे वीडियो में
इसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड हो गया है और सोशल मीडिया फैन उसे पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में ईशान कहते हुए सुने जा रहे हैं- 'माही भाई का सिग्नेचर है और उसके ऊपर मुझे कह रहे हैं करने को, मुझसे यह हो नहीं रहा है। माही भाई के सिग्नेचर के साथ में मैं क्या करूंगा। माही भाई के सिग्नेचर के ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं, अभी हम लोग उनके बराबरी तक पहुंचे नहीं हैं। मैं नीचे कर देता हूं, ठीक है।'इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कितनी इज्जत करते हैं।
"Mahi bhai (@msdhoni) ka hai signature and Mai unke Signature ke Uppar kaise karskata hoon. Abhi ham utna Pahuchne nahi hai wahan par. Ham Nichhe kardete hai. Theek hai."
— Deputy (@BoyOfMasses) December 19, 2022
- Ishan Kishan ❤️ pic.twitter.com/wc7gRpDJnz
यूजर ने कहा इंटनेट का सबसे प्यारा वीडियो
इस वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट करके लिखा है कि धोनी के प्रति आपकी यह इज्जत हमें बहुत अच्छी लगी। आप सच में बहुत अच्छे एक ईशान किशन। वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे इंटनेट का सबसे प्यारा वीडियो बताया है।