logo

Sports : मैच जीता मुंबई ने,  प्लेऑफ का टिकट मिला RCB को.. दिल्ली, मुंबई दोनों बाहर

WhatsApp_Image_2022-05-22_at_12_35_28_AM1.jpeg

डेस्कः
IPL 2022 का  69वां मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच शनिवार शाम खेला गया। जिसे मुंबई ने 5 विकेट से अपने नाम किया। दिल्ली का इस हार के बाद प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया। वही मुंबई को भी इस जीत से कोई खासा खुशी नहीं मिलीं है। हालांकि मुंबई की इस जीत से सबसे ज्यादा खुशी RCB की टीम को हुआ है। क्योंकि RCB ने प्लेऑफ का टिकट  पा लिया है। बता दें कि 25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आएगी।


160 रन का टारगेट दिया था
मैंच की बात करें तो मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने मुंबई को 160 रन का टारगेट दिया था। MI ने आखिरी ओवर में इस टारगेट को पूरा कर लिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए। उन्होंने सिर्फ 35 गेंद में 48 रन की पारी खेली। वहीं सीजन के आखिरी मुकाबले में भी मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। मैच में उन्होंने 12 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से सिर्फ 2 रन निकले। इस सीजन रोहित के बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली। उनका बेस्ट स्कोर 48 रन रहा।


मुंबई के आखिरी मुकाबले में भी अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला  मौका
IPL 2022 में मुंबई के आखिरी मैच में भी अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। टॉस के पहले तक सोशल मीडिया पर अर्जुन के खेलने की चर्चा थी और वो वार्मअप भी करते हुए देखे गए थे।