logo

INDvsSA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला आज, इस कमजोरी से कैसे निपटेंगे कप्तान रोहित शर्मा!

india_vs_SA.jpg

डेस्क:
भारत और दक्षिण-अफ्रीका (India and South Africa) के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला कई मायनों से अहम है। आपको जान कर हैरानी होगी कि भारत अब तक अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा पाया है। भारत के पास विश्व कप से पहले अपने डेथ ओवर की बॉलिंग को सुधारने का आखिरी मौका होगा। इसके लिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास 2 मुख्य हथियार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), दोनों मौजूद होंगे।

यहां देखे मुकाबला
दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी +हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच आकंड़ों में
दोनों टीमों के बीच 2015 में पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज खेली गई थी और इसमें टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2022 में खेले गए सीरीज में 2-2 की बराबरी हुई थी। वहीं बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भी ये मुकाबला काफी जरूरी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 में 20 बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से टीम इंडिया ने 11 और दक्षिण अफ्रीका ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, भारतीय जमीन पर मामला उल्टा है। घरेलू जमीन पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ टी20 खेले हैं। टीम इंडिया ने इसमें से सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल की, जबकि दक्षिण अफ्रीका को पांच मैचों में जीत हासिल हुई। एक मैच बेनतीजा रहा है।


भारत की संभावित प्लेइंग-11: 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11 :
 तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टूएन, रीजा हेंडरिक्स, हेनरिच क्लासेन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, एंदिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबादा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।