logo

INDvsSA : रांची पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम, कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचे खिलाड़ी

india_vs_SA_2.jpg

रांची:
भारत और दक्षिण अफ्रीका ((India and South Africa) ) टीम का राजधानी रांची में आगमन हो गया है। सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट(Ranchi Airport)से बाहर आकर बस में सवार हो  कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू (Hotel Radisson Blu) पहुंच चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को देखने के लिए प्रशंसकों का तांता लगा रहा। दोनों टीम अभी होटल में आराम करेंगी। संभावना है कि आज स्टेडियम में भारतीय टीम प्रैक्टिस करेगी। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर को (India South Africa ODI match in Ranchi) को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच पहला वनडे लखनऊ में खेला गया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीत हासिल की।


भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

 दक्षिण अफ्रीका टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी