डेस्क:
भारतीय टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है। आज (रविवार) को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (One day series) का पहला मुकाबला होने वाला है। मुकाबला मीरपुर/ढाका में खेला जाएगा। भारतीय टीम 7 साल बाद बांग्लादेश दौरे पर पहुंची है। भारतीय टीम ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ 4 वनडे सीरीज खेली है। इन चार सीरीज में से भारतीय टीम ने शुरुआती तीन पर कब्जा जमाया है। वहीं आखिरी एक में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी। इस बार दोनों टीमों के बीच पांचवीं सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा के अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीद से उतरेगी।

कब और कहां देखे मुकाबला
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 2 दिसंबर, दूसरा वनडे 7 दिसंबर और तीसरा मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे खेले जाएंगे। मैच में टॉस सुबह 11 बजे होगा। सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है, ऐसे में सोनी स्पोर्ट्स टेन के अलग-अलग चैनल पर लाइव मैच देखा जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।

टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन