डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के आखिरी लीग मैच में आज भारत ने जिंबाब्वे को हरा दिया है। सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच में टीम इंडिया को आसान जीत मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जिंबाब्वे को 187 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें सूर्य कुमार यादव ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने भारत के खाते में 51 रन जोड़े। अगर गेंदबाजी की बात करें तो रविंद्रचंद्र अश्विन ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके। सामी और पंड्या के खाते में दो-दो विकेट गए। वहीं भुवनेश्वर,अर्शदीप और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा भारत
जिंबाब्वे से इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ग्रुप 2 में 8 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगा। जिसके बाद सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप 1 में दूसरे स्थान के साथ रहने वाली इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ग्रुप 1 में 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में पहुंची है। वहीं न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।